Beyond Life: अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई भाई की मौत, रोते-बिलखते हुए बहन ने आखिरी बार बांधी उसकी कलाई पर राखी (Watch Video)
बहन ने मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी (Photo Credits: X)

Beyond Life: एक बहन के लिए राखी का त्योहार (festival of Rakhi) उस वक्त मातम में तब्दील हो गया, जब अचानक से दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की वजह से उसके बड़े भाई की मौत हो गई. रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व पर रोते-बिलखते हुए बहन ने अपने मृत भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी (Rakhi) बांधकर उसे अंतिम विदाई दी. घटना तेलंगाना (Telangana) के पेद्दापल्ली जिले (Peddapally District) की है, जहां अपने मृत भाई की कलाई पर महिला रोते हुए आखिरी बार राखी बांधती हुई नजर आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक को प्यार से लोग अन्ना कहते थे, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया. यह भी पढ़ें: Youth Dies In Police Station: तेलंगाना में दौरा पड़ने के बाद पुलिस स्टेशन में युवक की मौत- VIDEO

देखें वीडियो-