बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. एक युवक पर तीन महिलाएं और कुछ पुरुष इस तरह टूट पड़े कि युवक की मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में, एक महिला पहले उसे पत्थर से मारती है, फिर एक आदमी पत्थर उठाता है. इस दौरान अन्य कुछ लोग पीड़ित को पकड़ते हैं, और उसके सिर पर बार-बार मरते हैं. वीडियो में एक पुरुष पत्थर उठाकर युवक के सिर को कई बार कुचलता है. फिर इसके बाद एक महिला और पुरुष पत्थर और ईंट से वार करते हैं.
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.
Man's Head smashed with stone in #Bengaluru, Murder Caught on Camera. 6 accused, including 3 women are yet to be identified by the police.@indiatvnews pic.twitter.com/6fjtIjxfcQ
— T Raghavan (@NewsRaghav) December 6, 2022













QuickLY