Bengaluru: शख्स ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर किया राह चलते लोगों पर हमला, 5 घायल, 1 की मौत

मटन बेचने वाली एक दुकान से चाकू चोरी करने के बाद, 35 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को राह चलते हुए लोगों पर छुरा घोंपकर भाग गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार शख्स की पहचान गणेश के रूप में की गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मटन बेचने वाली एक दुकान से चाकू चोरी करने के बाद, 35 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को राह चलते हुए लोगों पर छुरा घोंपकर भाग गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार शख्स की पहचान गणेश के रूप में की गई. शख्स ने अंजनप्पा गार्डन, बख्शी गार्डन और बलेकाई मंडी के आसपास लगभग दो किलोमीटर तक पैदल चलकर, लोगों को बिना किसी उकसावे के छुरा घोंपकर निवासियों में दहशत फैला दी. पेट्रोलिंग पर निकली एक टीम ने गणेश को पकड़ा और उसके पास से चाकू बरामद किया.

“आरोपी सुबह करीब 8.30 बजे अंजनप्पा गार्डन में विनायक थिएटर के पास स्थित एक मटन स्टॉल पर गया था और उसने वहां से एक चाकू चुरा लिया जिसके बाद वह सड़कपर चलते हुए आस पास से गुजरते हुए लोगों को चाकू घोप रहा था., ”पुलिस ने कहा. मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मारी आर के रूप में हुई है, चाकू से घायल लोगों में अन्य लोग वेलयुधम, राजेश सुरेश, आनंद और प्रकाश हैं. वेलयुधम नाम के शख्स की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में है.

“प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़ितों में से कोई भी गणेश को नहीं जानता था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. जबकि आरोपी के परिवार का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है. हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ”पुलिस ने कहा. आरोपी पर हत्या की कोशिश और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. हमले के पीछे के मकसद को जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru: पत्नी पर भौंकने से नाराज पड़ोसी ने पालतू कुत्ते पर लकड़ी के लट्ठ से किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड