बंगाल: 'ग्रीन जोन' उत्तरी दिनाजपुर से 4 सहित 8 नए मामले
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शनिवार को कोराना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए. इनमें से 4 मामले 'ग्रीन जोन' घोषित उत्तरी दिनाजपुर से हैं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शनिवार को कोरोना (Covid-19) संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए. इनमें से 4 मामले 'ग्रीन जोन' (Green Zone) घोषित उत्तरी दिनाजपुर (Dinajpur) से हैं. उत्तर बंगाल के मालदा से भी शनिवार को चार लोगों के कोराना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
उत्तरी दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद मीणा ने कहा, "जिले के तीन इलाकों से चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. दो रायगंज से और हेमताबाद व श्यामपुर से एक-एक." यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल तक ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने का अब तक कोई प्रस्ताव नहीं : रेलवे अधिकारी
उत्तरी दिनाजपुर राज्य के आठ ग्रीन जोन जिलों में से एक है. मीणा ने कहा, "संक्रमित पाए गए ये चारों लोग अपने जिले से कोलकाता गए थे. ये कैसे संक्रमित हुए, यह पता लगाने के लिए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं."
Tags
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने सभी सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी मैदान में, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा सीधा मुकाबला
WB Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, 13 जिलों के एसपी बदले गए
BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
\