लखनऊ स्टेशन पर केले बेचने पर लगे प्रतिबंध को लेकर विक्रेताओं और यात्रियों ने जताया विरोध, हटाया गया बैन

उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को विक्रेताओं और यात्रियों के विरोध के बाद हटा लिया है. उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि विक्रेताओं को दो दिनों के लिए केले बेचने की अनुमति नहीं दी गई थी, ताकि प्लेटफॉर्म साफ दिखाई दें.

केला विक्रेता (Photo Credits: IANS)

लखनऊ : उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को विक्रेताओं और यात्रियों के विरोध के बाद हटा लिया है. उत्तरी रेलवे (एनआर) के अधिकारियों ने कहा कि विक्रेताओं को दो दिनों के लिए केले बेचने की अनुमति नहीं दी गई थी, ताकि प्लेटफॉर्म साफ दिखाई दें.

अधिकारियों ने कहा, "यह कोई प्रतिबंध नहीं था, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग द्वारा दिखाया गया. यह स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए स्टेशन पर आए अधिकारियों के समक्ष स्टेशन की एक साफ तस्वीर पेश करने के लिए रोक लगाई गई थी."

यह भी पढ़ें : लखनऊ रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के साथ सख्त की जाएगी सख्त कार्रवाई

सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (डीसीएम), एनआर (लखनऊ) जगतोष शुक्ला ने कहा, "केले की बिक्री स्टेशन पर बहाल कर दी गई है. हमने विक्रेताओं से स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होने तक केले नहीं बेचने के लिए कहा था. ऐसा देखा गया है कि प्लेटफॉर्मों पर लोगों की केले के छिलके फेंकने की आदत है, जिससे गंदगी फैलती है."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल