Ayodhya Verdict Quotes: प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से लेकर इन बड़े नेताओं ने अयोध्या फैसले पर कही ये बात

देश की शीर्ष कोर्ट ने शनिवार को 134 वर्षीय पुराने अयोध्या भूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला सुनाया.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश की शीर्ष कोर्ट ने शनिवार को 134 वर्षीय पुराने अयोध्या भूमि विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास (Ram Janmabhoomi Nyas) को देने का फैसला सुनाया. साथ ही आदेश दिया कि मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही उचित जगह दी जाए. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने के भीतर मंदिर निर्माण की रुपरेखा के लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला सुनाया. राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के अंत के बाद देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने प्रतिक्रिया दी.

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शनिवार को कहा कि इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि हिंदू मानते हैं कि भगवान राम विवादित स्थान पर पैदा हुए थे. इस मामलें का एकमत फैसला पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बाबरी मस्जिद का निर्माण खाली जमीन पर नहीं हुआ था. विवादित जमीन के नीचे एक ढांचा था और यह इस्लामिक ढांचा नहीं था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के शीर्ष राजनीतिक नेताओं ने फैसले के बाद देशवासियों से शांति बनाएं रखने की अपील की. पक्ष विपक्ष सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को अलग से जमीन

नोट:- हमारी टीम लेटेस्टली मीडिया प्राइवेट लिमिटेड भी देश की जनता से अपील करती है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, इसे अपनी निजी जीत या हार न समझे. इस देश की ताकत एकता में हैं और इसे बरकरार रखना हर भारतीय का कर्तव्य है.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'