Assam: चार साल की बेटी को छोड़कर उल्फा-आई में शामिल होने गया दंपति- सूत्र
असम के तिनसुकिया जिले में कथित तौर पर एक दंपति अपनी चार साल की बच्ची को छोड़कर प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का सदस्य बनने के लिए निकल गया है.
गुवाहाटी, 12 मई : असम के तिनसुकिया जिले में कथित तौर पर एक दंपति अपनी चार साल की बच्ची को छोड़कर प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का सदस्य बनने के लिए निकल गया है.
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ममता निओग और उनके पति अच्युत निओग ने अपना पुश्तैनी मकान छोड़ दिया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने जाने से पहले अपनी बेटी को उसके दादा-दादी के पास जिले के दिराक कापाटोली गांव में छोड़ दिया. यह भी पढ़ें : UP: बस्ती लोकसभा सीट से BSP उम्मीदवार लवकुश पटेल का बड़ा आरोप, अतीक और मुख़्तार के बाद अब BJP आजम खान को भी मारना चाहती है
सूत्रों ने बताया कि दंपति म्यांमार स्थित उल्फा-आई के आधार शिविर की तरफ गया है. हालांकि पुलिस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, "पहले हमें पूरे मामले की जांच करनी होगी."
संबंधित खबरें
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Lunar Eclipse 2026: भारत में दिखा दुर्लभ 'ब्लड मून', पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का नजारा रहा सबसे भव्य (Watch Videos)
Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Assam Gangrape Horror: असम के सिलचर में शर्मनाक वारदात, बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, जबरन ₹10 हजार की वसूली भी की; 2 गिरफ्तार
\