Dissatisfied Leader Of BJP Will Meet Amit Shah: असम बीजेपी के असंतुष्ट नेता राजेन गोहेन मिलेंगे अमित शाह से

असम में परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में अपने कैबिनेट रैंक पद से इस्तीफा देने के बाद, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद राजेन गोहेन सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे

BJP Photo Credits: IANS

नई दिल्ली, 21 अगस्त: असम में परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में अपने कैबिनेट रैंक पद से इस्तीफा देने के बाद, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद राजेन गोहेन सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे पहली नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके गोहेन ने उन दावों का खंडन किया है कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री ने बुलाया है.

गोहेन ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री (हिमंता बिस्वा सरमा) ने मुझे सात बार फोन किया उन्होंने मुझसे अमित शाह को फोन करने का अनुरोध किया मैंने उनसे कहा कि मेरे पास केंद्रीय गृह मंत्री का फोन नंबर नहीं है तब सरमा ने मुझे शाह का फोन नंबर दिया और मैंने उनसे बात की.

भाजपा नेता ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री मुझसे बातचीत करना चाहते थे उनकी इच्छा के अनुसार मैं यहां आया हूं 18 अगस्त को गोहेन ने परिसीमन प्रक्रिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के बाद असम खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। नए परिसीमन में नागांव लोकसभा क्षेत्र को काजीरंगा में मिला दिया गया है.

अनुभवी भाजपा नेता ने 1999 से नागांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 2014 तक लगातार चार बार जीत हासिल की थी सरमा पर निशाना साधते हुए गोहेन ने 18 अगस्त को कहा था, ''परिसीमन मुख्यमंत्री की देखरेख में किया गया है मैंने उनसे बार-बार कहा कि जिस तरह से यह किया गया है, नागांव बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ पार्टी के लिए एक आसान सीट बन जाएगी लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी, बल्कि मुख्यमंत्री ने यह सीट अजमल को दे दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट