आर्टिकल 370 हटने के 5 महीने बाद लद्दाख के करगिल में इंटरनेट शुरू

केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था. सरकार के इस फैसले के बाद वहां के हालात को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है. सरकार के इस फैसले का विरोध कांग्रेस ने किया है.आर्टिकल 370 हटाने के बाद सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी. इसे लेकर शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है. बताना चाहते है कि लद्दाख के करगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है.

Representational Image (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर. केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था. सरकार के इस फैसले के बाद वहां के हालात को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है. सरकार के इस फैसले का विरोध कांग्रेस ने किया है. आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी. इसे लेकर शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है. बताना चाहते है कि लद्दाख के करगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है.

बता दें कि पिछले 145 दिनों से यहां इंटरनेट सेवाएं बंद थी. इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि बीते 4 महीने में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है. साथ ही हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं. यही कारण है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का फैसला किया गया है. यह भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर: घाटी में माहौल तनावपूर्ण, लद्दाख में जन-जीवन सामान्य, खुले सभी स्कूल-कॉलेज

लद्दाख के करगिल में इंटरनेट शुरू-

वही इस फैसले के बाद सूबे के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय धार्मिक नेताओं ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का गलत इस्तेमाल न करें. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया था और लद्दाख के साथ ही उसको केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड