Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने एक बाद आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आप नेता को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को संजय सिंह को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी अधिकारियों द्वारा दिनभर चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.
वहीं इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे हैं. इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं. इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है."
Video:
#WATCH दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। pic.twitter.com/bM6uwsDiMV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023










QuickLY