जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
पाकिस्तान के नापाक मंसुबें का करारा जवाब देते हुए रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकीयों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सभी आतंकीयों को मार गिराया गया.
श्रीनगर: पाकिस्तान के नापाक मंसुबें का करारा जवाब देते हुए रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे छहआतंकीयों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आज सुबह तड़के शुरू हुई थी. मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं, अभी तलाशी अभियान जारी है.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, "कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए." वैसे तो पाकिस्तान के लिए यह आम बात है. सीमा पर पहले भी आतंकियों को कवर फायर देकर पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश करती रहती है.
#UPDATE: Five terrorists have been killed after an infiltration bid was foiled by security forces in Keran Sector of Kupwara. Operation continues. #JammuandKashmir
— ANI (@ANI) June 10, 2018
कुपवाड़ा में लगातार आतंकियों के हमले जारी है इसी हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के अपने कश्मीर दौरे पर थे उस दौरान भी आतंकवादियों ने हंदवाड़ा के हरिल में सेना की टुकड़ी पर अचानक हमला कर दिया था सेना यहाँ गश्त पर थी अचानक हुए इस हमलें में एक जवान शहीद हो गया था.
सुरक्षा बलों ने रमजान के मद्देनदर केंद्र सरकार द्वारा घोषित संघर्षविराम के दौरान राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान को रोक दिया है. वहीँ आतंकवादियों को घाटी में घुसपैठ करने से रोका जा सके, इसके लिए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2018 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

