Video: मध्यप्रदेश में गौवंश के साथ क्रूरता का एक मामला सामने आया है. जिसमें कुछ लोगों ने उफनती हुई टमस नदी में गायों को धकेल दिया. ये घटना सतना के रैगांव की बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ बमहौर के रेलवे पुल के नीचे उफनती हुई नदी में गायों को जानभूझकर हांक दिया गया. जिसके कारण सभी गायें नदी के पानी में जाने को मजबूर हो गई. पानी का बहाव तेज होने की वजह से सभी गायें पानी में बहने लगी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. ये भी बताया जा रहा है की फसलों को नुकसान करने की वजह से ग्रामीणों ने इन्हें नदी की ओर भगाया. ये भी पढ़े :Video: मध्यप्रदेश में हो रही है जमकर बारिश, शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से उज्जैन रामघाट के कई मंदिर हुए जलमग्न
मवेशियों उफनती नदी में बहे
Satna: गायों और गोवंशों से क्रूरता...पीट-पीटकर जबरन उफनती नदी में धकेला, देखें Video#Cow #cruelty #Video #Satna #Crime #MadhyaPradesh #MPNews | @satna_sp @DGP_MP @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/mNHPdZmBvk
— INH 24X7 (@inhnewsindia) August 28, 2024












QuickLY