Andhra Pradesh: YSRCP से विधायक शंकर नारायण को ग्रामीणों ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका, काफिले पर चप्पल भी फेंके (Watch Video)

Slippers On MLA Shankar Narayana Convoy: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी विधायक शंकर नारायण को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. वे अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे.  विधायक शंकर नारायण गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने उनके काफिले को घेर लिया और उन्हें गांव में प्रवेश करने नहीं दिया. यही तक नहीं गुस्साए लोगों ने विधायक शंकर नारायण के काफिले पर चप्पल भी बरसाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

Video: