Earthquake Representative Image (Photo: PTI)
Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार की सुबह-सुबह जब लोगों की आंखें खुल ही रही थी. तभी करीब 5 बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद के मुताबिक भूकंप जम्मू-कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आया था. भूकंप के झटके रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई. राहत की बात है इस भूंकप से जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है. लेकिन सुबह- सुबह भूकंप के झटके आने से कुछ समय के लिए डर कर लोग अपने घरों से निकलकर भागना शुरू कर दिए थे.
Tweet:
रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप जम्मू-कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आज सुबह 5:01 बजे: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/ZcsCfIFNuk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023










QuickLY