देश

Amul Milk Price Hike: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले जनता को महंगाई का बड़ा झटका! देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ अमूल दूध

लोकसभा का चुनाव परिणाम अभी घोषित होने हैं. लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है. देशभर में अमूल ने दूध पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं.

Amul Milk Price Hike: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले जनता को महंगाई का बड़ा झटका! देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ अमूल दूध
(Photo CreditsPixabay)

Amul Milk Price Hike: लोकसभा चुनाव के बाद अभी दो दिन बाद चार जून को परिणाम  घोषित होने हैं. परिणम को लेकर जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि देश में चुनाव बाद कुछ महंगाई कम होगी. लेकिन परिणाम घोषित होने से दो दिन पहले ही पहले ही महंगाई से परेशान जनता को बड़ा झटका लगा है.  अमूल ने देशभर में दूध पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं. हालांकि दूध की बढ़ी हुई कीमतें कल यानी सोमवार से लागू होंगी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) की तरफ से एक नोट जारी कर बताया गया कि अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए है. इनमें अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति शामिल हैं. अमूल ताज नाना पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

जानें कंपनी ने क्यों दाम बढाए:

अमूल दूध के दाम बढ़ाने के फैसले पर जीसीएमएमएफ की तरफ से कहा गया कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है. बताना चाहेंगे कि अमूल ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दूध की कीमत बढ़ाई थी. जिसके करीब एक साल बाद फिर से अमूल ने दूध में बढ़ोतरी की हैं

देशभर में अमूल दूध के दाम 2 रुपये बढे:

अमूल दूध के दाम बढे:

अमूल दूध के दाम बढे:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).