देश

अमृतसर हमला: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज करेंगे घटनास्थल का दौरा, देर रात अमृतसर पहुंची NIA की टीम

पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में रविवार को एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. परिसर के मुख्य गेट पर तैनात निरंकारी पंथ के स्वयंसेवक गगन के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है

अमृतसर हमला: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज करेंगे घटनास्थल का दौरा, देर रात अमृतसर पहुंची NIA की टीम
इसी भवन में हुआ था ब्लास्ट ( Photo Credit: ANI )

पंजाब के अमृतसर के राजासांसी में निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के बाद घटनास्थल पर मुआयना करने सीएम अमरिंदर सिंह पहुंच सकते हैं. बता दें इस हमले में 3 लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल होने के बाद एनआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना की जांच सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं. बता दें कि पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित राजसांसी इलाके में एक धार्मिक सभा में मोटरसाइकिल पर चेहरा ढक कर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंक दिया था. इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. यह हमला अमृतसर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित आदिलवाला गांव में निरंकारी सत्संग भवन में हुआ.

पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में रविवार को एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. परिसर के मुख्य गेट पर तैनात निरंकारी पंथ के स्वयंसेवक गगन के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस हमले में मुख्य उपदेशक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं. घटना सुबह 11 बजे की है. हमले के वक्त भवन में सत्संग चल रहा था और उस दौरान वहां पर करीब 250 लोग मौजूद थे. वारदात के बाद कुछ समय के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई थी.

यह भी पढ़ें:- अमृतसर ब्लास्ट: एचएस फूलका ने दिया विवादित बयान, कहा- हो सकता है आर्मी चीफ ने कराया हो

फुलका का विवादित बयान

अमृतसर ब्लास्ट के तुरंत बाद एचएस फूलका ने हमले की निंदा करते हुए इसे डेरा सिरसा के साथ जोड़ते हुए कहा कि अमृतसर में ग्रेनेड हमले ने डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम की तरफ से मौड़ मंडी में करवाए गए धमाके को एक बार फिर से याद करवा दिया है. जिसके बाद मीडिया के लोगों ने उनसे पूछा कि बीते दिनों आर्मी चीफ पंजाब में बाहरी ताकतों के सक्रिय होने की बात कह चेतावनी दी थी. उनके इस बयान पर आप क्या कहेंगे जिस पर एचएस फूलका बोलते हुए कहा कि 'हो सकता है अपनी बात को सही साबित करने के लिए आर्मी चीफ ने ही यह हमला करवाया हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).