2001 Parliament Attack: अमित शाह और राजनाथ सिंह ने संसद हमलें की 20वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
संसद भवन (Photo Credits PTI)

2001 Parliament Attack: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर पर हमला कर हिन्दुस्तान को दहलाने की साजिश यानी संसद भवन पर हमले (Parliament Attack) की आज 20वीं बरसी है. 20 साल पहले आज ही के दिन 13 दिसंबर 2001 को आंतकियों (Terrorists) ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिसमें कई जवान शहीद हुए थे. जिन शहीद जवानों को गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी. गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में राष्ट्र के गौरव की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षाबलों के साहस व शौर्य को कोटिशः नमन करता हूँ. आपका अद्वितीय पराक्रम व अमर बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा.

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि