लोगों के लिए खुशखबरी, अब हिंदी में भी संवाद करेगा अमेजन का असिस्टेंट
अमेजन इंडिया ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है.
बेंगलुरू: अमेजन इंडिया (Amazon india) का मैसेजिंग असिस्टेंट अब हिंदी (Hindi) में भी उपभोक्ताओं से संवाद कर सकेगा. कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे. उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है.
अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवाएं) अक्षय प्रभु ने कहा, ‘‘हिंदी में चैट असिस्टेंट एक अरब भारतीय उपभोक्ताओं को सेवा मुहैया कराने तथा अमेजन से खरीदारी का अवसर देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है’’
संबंधित खबरें
Alvida Jumma Mubarak 2026 Wishes: अलविदा जुमा मुबारक! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Status, Facebook Greetings और HD Images
Bulandshahr Tragedy: यूपी के बुलंदशहर में Sex वर्धक दवाओं के ओवरडोज से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव अस्पताल में छोड़कर प्रेमिका फरार
Saharanpur Shocker: यूपी के सहारनपुर में खौफनाक वारदात, शादीशुदा प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर नए प्रेमी को शराब पिलाकर दी मौत की सजा
IPL 2026 Schedule: BCCI ने IPL की तारीखों का किया ऐलान, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट; यहां जानें पूरा शेड्यूल, फिक्स्चर और टाइम टेबल
\