Akhilesh Yadav's on CBI Summons: सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए अखिलेश यादव, कहा- जांच एजेंसी को दे चुका हूं जवाब- VIDEO
Akhilesh yadav | Credit- ANI

Akhilesh Yadav's on CBI Summons: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे. दरअसल, अवैध खनन घोटाला मामले में 5 साल बाद उन्हें CBI द्वारा समन भेजा गया था. जांच एजेंसी ने सपा चीफ को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. इस मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि CBI की तरफ से जो कागज आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं. वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि वे पहले नेता प्रतिपक्ष नहीं है जिन्हें समन भेजा गया है. केंद्र सरकार द्वारा लगातार नेताओं, उद्योगपतियों और छोटे-बड़े व्यापरियों पर दबाव बनाया जा रहा है. INDIA गठबंधन की मजबूती से यह सरकार डर गई है, इसलिए यह किया जा रहा है.

वीडियो देखें: