मॉब लिंचिंग को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, 15 मिनट वाली बात फिर दोहराई
असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों को लेकर वे अक्सर सुर्खियों रहते है. उन्होंने कुछ साल पहले 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो फिर वे बताते हैं इस बयान को मॉब लिंचिंग को लेकर एक बार फिर से दोहराया है
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) अपने विवादित बयानों को लेकर वे अक्सर सुर्खियों रहते है. उन्होंने कुछ साल पहले 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो फिर वे बताते हैं इस बयान को उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है. उन्होंने ने संघ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें ही डराया जाता है जो डरते हैं. इसलिए मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं हैं.
दरअसल तेलंगाना के करीमनगर में एक सभा का आयोजन किया गया था. जिस सभा में वे शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे. जहां पर उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए मॉब लिंचिंग पर मुसलमानों को शेर बनने की सलाह दी और एक बार फिर अपनी 15 मिनट वाली बात दोहराई. उन्होंने कहा कि दुनिया उसी को डराती है जो डरता है और दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है. इसलिए लोग इन लोगों से ना डरे. यह भी पढ़े: अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, कहा- मोदी मेरे पास आएं, मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा
Akbaruddin Owaisi, AIMIM: RSS wale humara baal bhi baanka nahi kar sakte. Duniya ussi ko darati hai jo darta hai, duniya ussi se darti hai jo darana janta hai. Akbaruddin Owaisi se nafrat kyun hai? '15 minute' aisa zarb (blow) hai jo abhi bhi nahi bhar saka. (23.7.19) pic.twitter.com/39gnBdHpwp
— ANI (@ANI) July 24, 2019
बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा विधानसभा से विधायक हैं और उन्होंने कुछ साल पहले इस तरफ का बयान देते हुए कहा था कि हम (मुसलमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है. दुश्मन आज मजबूत हो रहा है कि क्योंकि हम बंटे हुए हैं.उनके जिस बयान का जमकर विरोध हुआ था
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

