Indian Air Force Training Video:  ज़ांस्कर घाटी में वायुसेना ने चलाया प्रशिक्षण अभियान, वायरल हुआ वीडियो
IAF Credit- ANI

Indian Air Force Training Video: भारतीय वायुसेना (IAF) के ट्रेनिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वायुसेना के जवानों को कठिन ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को वायुसेना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें IAF की एक टीम द्वारा ज़ांस्कर घाटी में जमीनी स्तर पर खोज और राहत-बचाव प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है. हवाई योद्धाओं को इस इलाके में खोज और राहत-बचाव की प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया. भारतीय वायुसेना का कहना है कि वह अपने नागरिकों की सहायता के लिए कहीं भी और कभी भी हमेशा तैयार रहती है.

देखें VIDEO: