अहमदाबाद में पानी के टैंक के ढह जाने से 3 लोगों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को पानी के टैंक के ढहकर एक कैटरिंग इकाई के मजदूरों पर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी. यह हादसा शहर के बोपाल क्षेत्र में हुई जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश हुई थी. अहमदाबाद के जिलाधिकारी विक्रांत पांडे ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनायी गयी है.

अहमदाबाद में पानी के टैंक के ढह जाने से 3 लोगों की मौत (Photo Credits: ANI)

गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में सोमवार को पानी के टैंक (Water Tank) के ढहकर एक कैटरिंग इकाई के मजदूरों पर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. यह हादसा शहर के बोपाल (Bopal) क्षेत्र में हुई जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सरकारी जमीन पर लगा दो दशक पुराना पानी का टैंक ढहकर बगल के भूखंड के कैटरिंग इकाई में काम कर रहे कुछ लोगों के ऊपर गिर गया. इस घटना में घायल हुए नौ लोगों को सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आर एम जितिया ने कहा, ‘‘तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि छह अन्य का इलाज चल रहा है. दो की हालत गंभीर है.’’ यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 2 लोगों की मौत

अहमदाबाद के जिलाधिकारी विक्रांत पांडे (Vikrant Pandey) ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनायी गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल