Tamil Nadu: चोरी करने के बाद चोर ने छोड़ा माफीनामा, लिखा -मैं एक महीने में लौटा दूंगा सामान, मेरे घर में कोई बीमार है, तमिलनाडु के मेघनापुरम की घटना
तमिलनाडु में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है. जहांपर चोरी करने के बाद आरोपी ने एक नोट भी छोड़ा. जिसमें लिखा था की ,' मैंने एक महीने में ये लौटा दूंगा, मेरे घर में कोई बीमार है.
Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है. जहांपर चोरी करने के बाद आरोपी ने एक नोट भी छोड़ा. जिसमें लिखा था की ,' मैंने एक महीने में ये लौटा दूंगा, मेरे घर में कोई बीमार है. ये घटना मेघनापुरम के सथानकुलम में सामने आई है.
दरअसल यहां रहनेवाले सेल्विन और उनकी पत्नी दोनों रिटायर्ड टीचर है. ये दोनों 17 जून को अपने बेटे से मिलने के लिए चेन्नई गए हुए थे. इन्होने एक मेड को रखा था. मेड जब 26 जून को सेल्विन के घर पहुंची तो उसको घर का मेन गेट खुला दिखाई दिया. ये भी पढ़े :West Bengal Shocker: बंगाल के बीरभूम में महिला और उसके नाबालिग बेटे को जिंदा जलाया
गेट खुला दिखते ही मेड ने इसकी जानकारी सेल्विन को दी. इस बाद जब सेल्विन घर पहुंचे तो उन्हें 60 हजार रुपए कैश, 12 ग्राम सोने के गहने और एक चांदी की पायल चोरी हो जाने के बारे में पता चला. इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें एक माफीनामा मिला, जिसमें चोर ने लिखा था की मैं चोरी किए गए सामान को एक महीने में लौटा दूंगा और मेरे घर में कोई बीमार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

