देश

VIDEO: भारत की घातक तैयारी से कांपा पाकिस्तान! अरब सागर में नौसेना ने कई मिसाइलों का किया परीक्षण

भारत ने अरब सागर में नौसेना के युद्धपोतों से एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया. नेवी की इस ताकतवर कार्रवाई से पाकिस्तान में घबराहट और बेचैनी साफ नजर आ रही है. भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि अब हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

VIDEO: भारत की घातक तैयारी से कांपा पाकिस्तान! अरब सागर में नौसेना ने कई मिसाइलों का किया परीक्षण

Indian Navy Missile Test: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव आसमान छू रहा है. देश का गुस्सा सातवें आसमान पर है और अब भारत ने साफ कर दिया है कि वह हर मोर्चे पर करारा जवाब देने के लिए तैयार है. इसी रणनीति के तहत भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने दमखम का जोरदार प्रदर्शन किया. नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोतों ने एक के बाद एक कई एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण कर यह संदेश दे दिया है कि भारत अब सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई के मूड में है.

भारतीय युद्धपोतों से दागी गई मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को बेहद सटीकता से ध्वस्त कर दिया. यह अभ्यास केवल तकनीकी प्रदर्शन नहीं था, बल्कि पाकिस्तान और दुनिया को एक सख्त संदेश था — भारत की रक्षा शक्ति अडिग है और किसी भी दुस्साहस का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. भारत की इस आक्रामक सैन्य तैयारी को देखकर पाकिस्तान में खलबली मच गई है. वहां के रणनीतिक हलकों में डर और बौखलाहट का माहौल है.

स्पष्ट है कि भारत अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगा. आतंकियों को पालने वालों को भी अब गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. चाहे जमीन हो, पानी हो या आसमान — भारत अब हर मोर्चे पर प्रहार करने के लिए सजग और सक्षम है. नौसेना का यह शक्तिप्रदर्शन इसी दृढ़ इच्छाशक्ति का स्पष्ट प्रमाण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).