गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती गुरमीत राम रहीम की देखभाल करेगी हनीप्रीत, बनवाया अटेंडेंट कार्ड

राम रहीम को मेदांता के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है. मेदांता अस्पताल के अनुसार सोमवार को राम रहीम की सेहत के बारे में सूचना मिलने पर उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने पहुंची. हनीप्रीत ने राम रहीम का देखभाल करने के लिए 15 जून तक के लिए अटेंडेंट के रूप में अपना कार्ड बनवाया है

राम रहीम व हनीप्रीत (Photo Credits Instagram)

चंडीगढ़: रेप केस में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल  में रविवार को भर्ती करवाया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. वहां पर उनकी दूसरी बार कोरोना की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. फिलहाल अभी भी वे अस्पताल में ही रहेंगे. वहीं उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) सोमवार को उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची. जो राम रहीम सिंह की देखभाल के लिए उसने 15 जून तक के लिए अटेंडेंट कार्ड बनवाया है.

मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के अनुसार राम रहीम को अस्पताल के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है.  सोमवार को राम रहीम की सेहत के बारे में सूचना मिलने पर उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने पहुंची. हनीप्रीत राम रहीम की देखभाल के करने के लिए अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है. इसके तहत अब हनीप्रीत राम रहीम का देखभाल कर सकती हैं. यह भी पढ़े: गुरमीत राम रहीम को झटका, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की पैरोल याचिका

बता दें कि अगस्त 2017 में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम सिंह को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. जनवरी 2019 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने भी उन्हें और तीन अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उसके बाद से वह सजा काट रहे हैं. (इनपुट एजेंसी के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड