देश

Aditya L1 Mission Live Update: आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में भरी उड़ान, तीसरा चरण सफलतापूर्वक किया पूरा- Video

चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत ने सूरज की ओर कदम बढ़ा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर दिया है. श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी.

Aditya L1 Mission Live Update: आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में भरी उड़ान, तीसरा चरण सफलतापूर्वक किया पूरा- Video
Aditya L1 Mission (Photo Credit: ANI)

Aditya L1 Mission Live Update: चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत ने सूरज की ओर कदम बढ़ा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर दिया है. श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी. यह भी पढ़ें: Aditya L1 Launched: आदित्य एल1 सफलतापूर्वक लॉन्च, गृह मंत्री अमित शाह ने ISRO को दी बधाई- VIDEO

इसरो के आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है. फिलहाल इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है.  इसरो के अनुसार, ‘आदित्य-एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है. अंतरिक्ष यान, 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा. यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).