Bilaspur Accident Video: तेज रफ़्तार बाइक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, 15 फीट दूर जा गिरा व्यक्ति, हॉस्पिटल में हुई मौत
(Photo Credits ANI)

Bilaspur Accident Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें यु -टर्न ले रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ़्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक्टिवा सवार की हॉस्पिटल में मौत हो गई. इस एक्सीडेंट का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस वीडियो में आप देख सकते है की एक व्यक्ति एक्टिवा गाड़ी पर सवार है और सड़क से यु-टर्न लेने की कोशिश करता  है, इसी दौरान एक तेज रफ़्तार बाइक आती है और एक्टिवा को टक्कर मार देती है. बताया जा रहा है की इस टक्कर के बाद एक्टिवा सवार करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा. घायल अवस्था में एक्टिवा सवार को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में DJ की तेज आवाज से शख्स को हुआ ब्रेन हेमरेज! डॉक्टरों ने राज्य सरकार से की रोक लगाने की मांग

तेज रफ़्तार बाइक सवार ने मारी एक्टिवा सवार को टक्कर