News

Pune Road Accident: पुणे के वाकड में तेज रफ़्तार कार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, बीच सड़क गिरे दो लोग घायल (Watch Video)

मुंबई पुणे हाईवे के वाकड के पास स्थित टिप टॉप होटल के पास एक भीषण एक्सीडेंट हुआ. जिसमें एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके कारण दो लोग घायल हो गए.

Pune Road Accident: पुणे के वाकड में तेज रफ़्तार कार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, बीच सड़क गिरे दो लोग घायल (Watch Video)
Credit-(X,@pulse_pune)

पुणे, महाराष्ट्र: मुंबई पुणे हाईवे के वाकड के पास स्थित टिप टॉप होटल के पास एक भीषण एक्सीडेंट हुआ. जिसमें एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके कारण दो लोग घायल हो गए. तेज रफ़्तार सेडान कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी. जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर गए और इसके बाद दोनों खुद ही उठकर साइड में आ गए. टक्कर लगते ही दोनों बाइक के साथ घसीटते हुए गए. इस दौरान कार भी गोल घूमी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देख सकते है की दोनों के कपड़े फट गए है और इन्हें चोटें आई है. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @pulse_pune नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pune Road Accident: पुणे में नवले ब्रिज पर भीषण हादसा, दो की मौत कई घायल

मुंबई पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).