AC Blast at Kalyan Jewellers: कर्नाटक के बेल्लारी में ज्वेलरी स्टोर में एयर कंडीशनर में विस्फोट, ब्लास्ट के बाद दिखा खौफनाक मंजर

कर्नाटक के बेल्लारी में गुरुवार शाम कल्याण ज्वैलर्स स्टोर में एयर कंडीशनर में विस्फोट होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कल्याण ज्वैलर्स में एसी ब्लास्ट के बाद का खौफनाक मंजर दिखाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्टोर और उसके आसपास टूटी खिड़कियां दिखाई दे रही हैं. कथित तौर पर, स्टोर में एक एयर कंडीशनर में खराबी के कारण विस्फोट हुआ. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.