Delhi: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक काम होगा,फरवरी में सीएम केजरीवाल ने बहुमत साबित किया था - आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़- Video
Credit -PTI

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पत्र परिषद में कहा कि, ' बीजेपी एक के बाद एक असंवैधानिक काम कर रही है.दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना भी एक असंवैधानिक काम ही होगा. उन्होंने कहा कि फरवरी में सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया था. बार -बार बीजेपी दिल्ली में नेगेटिव प्रयास करती है. साल 2013 में और 2015 में पीएम मोदी ने जो लोगों को बोला था, तब भी दिल्ली के लोग इन जुमलों में नहीं आए थे, और बहुमत से केजरीवाल की सरकार को जीताया था. अमित शाह साल 2020 में डोर -टू -डोर निकले थे प्रचार करने, लेकिन फिर भी जीत नहीं पाएं, दिल्ली  में बीजेपी नेताओं ने भडकाऊ भाषण दिए थे और आपसी भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास भी किया गया था. यह भी पढ़े :आरजेडी नेता मनोज झा का पीएम पर तंज, कहा -नौकरी, बेहतर स्वास्थ के मुद्दे पर आप चुप रहते है, लेकिन मछली आपको दिखती है – Video

देखें वीडियो :