News

Rishikesh Road Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार XUV, 4 दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, ऋषिकेश–हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: VIDEO

हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही एसयूवी एक खड़े ट्रक से जा टकराई. इस भयानक हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Rishikesh Road Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार XUV, 4 दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, ऋषिकेश–हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: VIDEO
4 people died in an accident in Rishikesh (Credit-@ukdinsider)

Rishikesh Road Accident: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने चार परिवारों को उजाड़ दिया. तेज रफ्तार (XUV) सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.पुलिस के अनुसार महिंद्रा एक्सयुवी (Mahindra XUV500) कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी. रात करीब 10 बजे (PNB City Gate) के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा घुसी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @ukdinsider नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के कालसी-चकराता मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी (Control 112) के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को मिली. सूचना मिलते ही (Kotwali Rishikesh), (Shyampur Chowki) और (IDPL Chowki) की पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की.

वाहन काटकर निकाले गए शव

हादसा रेलवे क्रॉसिंग के पास (Mansa Devi Temple) के नजदीक हुआ. कार बुरी तरह पिचक चुकी थी, जिससे शवों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. पुलिस और राहत टीम को (Rescue Operation) के दौरान कार को काटकर शव बाहर निकालने पड़े.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने संभवतः सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे ट्रक से जा टकराई. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कर ली है धीरज जायसवाल (31) – निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश,हरिओम पांडे (22) – निवासी गुमानियावाला, ऋषिकेश, कर्ण प्रसाद (23) – निवासी लकड़ घाट, ऋषिकेश, सत्यम कुमार (20) – निवासी गुर्जर बस्ती, ऋषिकेश बताएं जा रहे है.हादसे के समय कार धीरज जायसवाल चला रहे थे.

इलाके में शोक की लहर

(CO Rishikesh) ने बताया कि चारों युवक आपस में दोस्त थे और सभी ऋषिकेश के ही रहने वाले थे. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2025 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).