देश

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में दुल्हन की अनोखी विदाई! हेलिकॉप्टर से ससुराल गई किसान की बेटी, दूल्हे ने खर्च किए लाखों रुपए

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है. यहां दनकौर के रामपुर गांव में एक किसान की बेटी, शादी के बाद उड़न खटोले में विदा हुई.

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में दुल्हन की अनोखी विदाई! हेलिकॉप्टर से ससुराल गई किसान की बेटी, दूल्हे ने खर्च किए लाखों रुपए
Bulandshahr Wedding Video (Photo- @Dreams_realites/X)

Greater Noida Wedding Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है. यहां दनकौर (Dankaur Wedding Video) के रामपुर गांव में एक किसान की बेटी, शादी के बाद उड़न खटोले में विदा हुई. जानकारी के मुताबिक, दुल्हन अंजलि शर्मा की शादी कमालपुर गांव (Bulandshahr) के अर्जुन पंडित से हुई थी. सोमवार सुबह विदाई समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में उड़ते नजर आए. दूल्हा अर्जुन अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले जाना चाहता था. पिता राजकुमार शर्मा ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए.

इस विदाई को देखने के लिए दोनों गांवों से भारी भीड़ जुटी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

ये भी पढें: Greater Noida Accident: कार को रिवर्स लेते समय महिला को कुचला, पीड़िता के दोनों पैर टूटे, ग्रेटर नोएडा में गाड़ी सवार की बड़ी लापरवाही आई सामने: VIDEO

किसान की बेटी की हुई हेलिकॉप्टर से विदाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NCR EXPRESS NEWS (@ncr_express_news)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).