VIDEO: मुंबई में ट्रेन ने युवक को मारी टक्कर, कैमरे के सामने हुई मौत, वीडियो देखकर खड़े हो जाए रोंगटे
प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़े एक 17 वर्षीय लड़के को तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौक हो गई.
मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़े एक 17 वर्षीय लड़के को तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौक हो गई. मृतक का नाम मयंक अनिल शर्मा है और यह घटना तब हुई जब वह रेल की पटरी के किनारे खड़े होकर अपना लंच बॉक्स धो रहा था. यह घटना शुक्रवार दोपहर की है.
हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक प्लेटफार्म पर रेल की पटरी के किनारे अपना लंच बॉक्स धो रहा है. इसी दौरान उसके साथ वहां एक और लड़का भी मौजूद था. कुछ सेकंड बाद ट्रेन से उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है. टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरता है. वहीं स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है.
यहां देखिए कैसे हुआ हादसा-
मुंबई के मलाड में ट्रेन से टकराया युवक, CCTV फुटेज आया सामने#accident #mumbai #mumbaitrain #mumbaitrainaccident #mumbailocal #malad pic.twitter.com/2HmwylbnlL
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

