Video: नींद में सो रही मां बेटी को सांप ने काटा, मां और छह साल की मासूम की हुई मौत, गोंदिया जिले के गुजरबोडगा की घटना
गोंदिया जिले के देवरी तहसील के पिछड़े गांव गुजूरबोडगा में नींद में महिला और छह साल की बच्ची को सांप ने काट लिया. जिसके कारण दोनों की मौत हो गई.
Video: गोंदिया जिले के देवरी तहसील के पिछड़े गांव गुजूरबोडगा में नींद में महिला और छह साल की बच्ची को सांप ने काट लिया. जिसके कारण दोनों की मौत हो गई. सांप के काटने के बाद दोनों को चिचगढ़ ग्रामीण हॉस्पिटल में ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गईं. इस घटना के बाद गांव में मातम फ़ैल गया है.
मृतक कमलाबाई उसेंडी और उनकी छह साल की बच्ची मंजू उसेंडी है. बताया जा रहा है ये घटना रविवार रात की है. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देख सकते है कुछ लोग दोनों के शव लेकर जंगल से जा रहे है. गांव में सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को समय पर हॉस्पिटल की सुविधा भी नहीं मिल पाती. ये भी पढ़े :Gondia Road Accident: सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, गोंदिया में हुआ भीषण एक्सीडेंट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
महिला और बच्ची को सांप ने काटा
आमदार खासदारांना मत मागताना लाज कशी वाटत नाही...?
( मण्यार साप चावल्याने माय-लेकीचा मृत्यू, गोंदिया जिल्ह्यातील देवरी तालुक्यातील आदिवासी बहुल भाग गुजूरबोडगा येथील घटना.)#gondia #Maharashtra #RealLifeHero pic.twitter.com/BFJkLxNfMf
— सुनील शेलार (@SunilShelar7) September 9, 2024
दरअसल कमलाबाई और उनकी बच्ची दोनों पास में ही सोएं हुए थे. रात करीब 2 बजे के दौरान इन्हें सांप ने डसा. इसके बाद दोनों को चिचगढ़ के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया. लेकिन महिला की हालात ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें गोंदिया के मेडीकल कॉलेज में लेकर जाया गया. लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @SunilShelar7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

