Aligarh Train Molestation Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन में एक नवविवाहिता के साथ छेड़छाड़ की गई है. आरोपी है कि दिल्ली-अलीगढ़ ट्रेन में 22 साल की नवविवाहिता महिला को चार लोगों ने परेशान किया. जब महिला के पति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी. ट्रेन में मौजूद बाकी यात्री घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय, पीड़ित के पति को ही गिरफ्तार कर लिया. इससे परेशान होकर जब महिला के परिवार ने अलीगढ़ स्टेशन पर धरना दिया, तब जाकर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और महिला के पति को रिहा किया.
मायके से ससुराल जा रही नवविवाहिता से ट्रेन में छेड़छाड़,
उपरोक्त प्रकरण में जीआरपी अलीगढ़ में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) November 15, 2024













QuickLY