Photo- Instagram
Vlogger Sexual Harassment Case in Kerala: केरल पुलिस ने हाल ही में त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान एक विदेशी व्लॉगर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदसलूकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलाथूर पुलिस ने सुरेश उर्फ मधु को हिरासत में ले लिया. इसके बाद आरोपी को त्रिशूर ईस्ट पुलिस को सौंप दिया. दरअसल, अप्रैल में 2024 में एक विदेशी व्लॉगर जोड़े, जो अपने वायरल यात्रा वीडियो के लिए जाने जाते हैं, ने आरोप लगाया था कि केरल के प्रतिष्ठित त्रिशूर पूरम में उनका यौन उत्पीड़न किया गया. अमेरिकी-अंग्रेजी व्लॉगर जोड़ी मैकेंज़ी और कीनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर मैकेंज़ी से बात करने के बाद उसे जबरदस्ती चूमने का प्रयास करता दिखा था. कीनन का यह भी आरोप है कि 50 साल के एक व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न किया था.
व्लॉगर को चूमने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
#Kerala : The culprit who misbehaved with a foreign vlogger during the Thrissur Pooram has been arrested.
The Alathoor Police, who took Suresh alias Madhu into custody, later handed him over to the Thrissur East Police.
The vlogger had earlier revealed her unpleasant incident…
— South First (@TheSouthfirst) May 15, 2024
त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान विदेशी व्लॉगर जोड़े को किया गया था परेशान
View this post on Instagram












QuickLY