Kishanganj Train Fire News: बिहार के गायसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया. यहांं सिलीगुड़ी से किशनगंज जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन (75720) की गार्ड ब्रेक वैन में अचानक आग लग गई. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, डिब्बे से धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी और दमकल की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. प्रारंभिक जांच में आग की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई.
कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, लेकिन रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर स्थिति को संभाल लिया. स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.
किशनगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की ब्रेक वैन में लगी आग
बिहार के किशनगंज में गायसल रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग लगी। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। pic.twitter.com/HTOsPFfhpZ
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) May 20, 2025













QuickLY