Prayagraj Mahakumbh Fire Video: प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग, सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर खाक
महाकुंभ मेला 2025 के दौरान एक भीषण आग की घटना सामने आई है, जिससे मेला स्थल पर अफरातफरी मच गई.
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ मेला 2025 के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में एक भीषण आग की घटना सामने आई है. सूचना के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था, जिससे आग पूरे इलाके में फैल गई. इस घटना के बाद, मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और राहत कार्य तेजी से चल रहा है.
आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काला धुआं छा गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी थी.
यहां देखें वीडियो
भीषण आग का वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन में सवार यात्रियों ने आग को ऊपर से रिकॉर्ड किया. प्रशासन और राहत दल आग की वजह और प्रभावित क्षेत्र की पूरी जांच कर रहे हैं. फिलहाल, मेला क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, और मेला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है.
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | A fire breaks out at the #MahaKumbhMela2025. More details awaited. pic.twitter.com/FCQrrQKSAX
— ANI (@ANI) January 19, 2025
इस घटनाक्रम से जुड़ी और जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

