Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो लोगों की मौत
Fire Symbolic Picture/ (img: Pixabay)

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां आग से दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये दोनों लोग कमरे के अंदर सो रहे थे और आग लगने के बाद समय पर बाहर नहीं निकल पाए, जिससे दम घुट गया. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी और सो रहे लोग बाहर क्यों नहीं निकल पाए. कीर्ति नगर की यह जगह बड़ी फर्नीचर मार्केट के लिए जानी जाती है, जहां लकड़ी के कई गोदाम हैं.

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लगी भीषण आग