7th Pay Commission: गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मिली सातवें वेतन आयोग की सौगात, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Representative image (Photo Credit- PTI)

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने राज्य के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 7वें वेतन आयोग से वंचित रह गए 1 हजार 410 गैर-शिक्षण कर्मचारियों को 7th Pay Commission की खुशखबरी दी है. उपमुख्यमंत्री ने तत्काल 7वां वेतन आयोग लागू करने के निर्देश दिए हैं. फैसले के बाद विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल आज वापस ले ली गई है.

बता दें कि राज्य भर के गैर-शिक्षण कर्मचारी अपनी मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे. सोमवार को शिक्षक कर्मचारी संघों ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था.