COVID-19: कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 624 डॉक्टरों की गई जान, दिल्ली में सबसे अधिक 109 मौतें
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में अब तक 634 डॉक्टरों की मौत हुई है. IMA के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 109 चिकित्सकों की मौत हुई, इसके बाद बिहार में 96 डॉक्टरों की जान गई.
नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस (COVID-19) की दूसरी लहर ने भारी प्रकोप मचाया. कोरोना के नए मामलों में अब गिरावट आ गई है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है. कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में पहली लहर के मुकाबले कई गुना अधिक तबाही मचाई है. देशभर में कई डॉक्टर्स और हेल्थवर्कर्स भी इसकी चपेट में आ गए. कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में अब तक 634 डॉक्टरों की मौत हुई है. यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने दी. Ways to Maintain Oxygen Level in Blood: खून में ऑक्सीजन लेवल ऐसे रखें मेंटेन! जानें क्या खायें, क्या नहीं?
भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने कहा कि COVID-19 की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की जान जा चुकी है जिनमें से सबसे ज्यादा 109 मौत दिल्ली में हुई. आईएमए के मुताबिक महामारी के पहले चरण में 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी. IMA के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 109 चिकित्सकों की मौत हुई, इसके बाद बिहार में 96, उत्तर प्रदेश में 79, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 34, तेलंगाना में 32, गुजरात में 31 व पश्चिम बंगाल में 30 डॉक्टरों की जान गई.
आईएमए से संबंधित एक डॉक्टर ने कहा, "पिछले साल, देश भर में कोविड-19 से 748 चिकित्सकों की जान गई थी जबकि मौजूदा दूसरी लहर की अल्पअवधि में हम 624 चिकित्सकों को खो चुके हैं."
कोरोना महामारी के बीच देशभर में ब्लैक फंगस का कहर जारी है. ब्लैक फंगस महामारी इन दिनों एक विकराल रूप लेती जा रही है. कोविड से ठीक होने के बाद हजारों लोग Mucormycosis की चपेट में आ चुके हैं.
(इनपुट भाषा)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

