केरल: कॉन्वेंट (मठ) के कुएं में मृत नन का शव मिला
केरल में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने यह जानकारी दी.शव की पहचान 54 वर्षीय नन सुजन के रूप में हुई है, जो पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थी.
पठानपुरम: केरल में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने यह जानकारी दी.शव की पहचान 54 वर्षीय नन सुजन के रूप में हुई है, जो पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थी.पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे के आसपास माउंट टाबोर कॉन्वेंट के कर्मियों ने सबसे पहले कुएं के पास खून के निशान देखें और फिर कुएं के भीतर शव को तैरते देखा.
सुजन पिछले 12 सालों से स्कूल में पढ़ा रही थीं.स्कूल और कॉन्वेंट दोनों को कोट्टायम-मुख्यालय मलंकारा सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा संचालित किया जाता है.
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
संबंधित खबरें
PM Modi Gifts Big to Assam: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, सिलचर में किया 24,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये
मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल
Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल
\