इंदौर: महज 10 साल के अवी शर्मा ने बोल चाल की हिंदी भाषा में लिख डाला 'रामायण' : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

कोरोना वायरस लगातार दुनियाभर में अपना पैर फैलाता जा रहा है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 21 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए. बता दें कि WHO मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोरोना के इलाज में ट्रायल के तौर पर फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

04 Jun, 23:56 (IST)

रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के चरित्र से प्रभावित होकर इंदौर के एक 10 वर्षीय बालक अवी शर्मा ने रामायण को फिर से लिखा है जिसका नाम उन्होंने 'बालमुखी रामायण'दिया है. इसमें 250 छंद है, जिन्हें बोल चाल की भाषा हिंदी में लिखा गया है.

04 Jun, 23:03 (IST)

राज्य में 127 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या 3147 हुई: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग

04 Jun, 21:42 (IST)

जम्मू और कश्मीर: सुरक्षा बलों ने राजौरी के कालाकोट इलाके में एक एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया.

04 Jun, 21:32 (IST)

राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक 210 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए. इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 9862 हो गई है, सक्रिय मामले 2545: राज्य स्वास्थ्य विभाग

04 Jun, 20:58 (IST)

उत्तराखंड 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए. इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1153 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

04 Jun, 20:04 (IST)

महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 123 मौतें हुईं हैं. 2933 नए मामलों की पुष्टि के बाद कुल मामलों की संख्या 77,793 और मौतों की संख्या 2710 हुई: राज्य स्वास्थ्य विभाग

04 Jun, 19:55 (IST)

पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 2415 है जिसमें से 39 नए पॉजिटिव केस आज रिपोर्ट किए गए: राज्य स्वास्थ्य विभाग

04 Jun, 18:54 (IST)

तमिलनाडु: मदुरई के कीझडी पुरातात्विक स्थल से जानवर के कंकाल के अवशेष मिले हैं.

04 Jun, 17:37 (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर 'मुंबई में कोरोना के टेस्ट की घटती संख्या और बढ़ती मौतों पर चिंता व्यक्त की है. मुंबई की लैब्स में हर दिन 10,000 सैंपल का टेस्ट करने की क्षमता है, लेकिन ह​र दिन सिर्फ 3,500 से 4,000 टेस्ट किए जा रहे हैं.'

04 Jun, 16:47 (IST)

तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के कारण 960 विदेशी नागरिकों की भारत यात्रा 10 साल के लिए प्रतिबंधित की गई.

Read more


कोरोना वायरस लगातार दुनियाभर में अपना पैर फैलाता जा रहा है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 21 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए और इस महामारी से अब तक  4,927 लोगों की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, दुनियाभर में अब तक करीब 65.62 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोरोना के इलाज में ट्रायल के तौर पर फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ग़ैबरेयेसस ने बुधवार को कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से शुरू किया जाएगा. इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य को नुकसान होने की बात कहकर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल रोक दिया था.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहीं नेपाल सरकार ने वापस आने वाले अपने नागरिकों के लिए बॉर्डर खोल दिया है. अब नेपाल के जो नागरिक अपने वतन वापस लौटना चाहते हैं, वो जा सकते हैं. भारत और नेपाल सीमा को नेपाली नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. यह बॉर्डर मार्च से बंद था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड