दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड के सह-अभियुक्त, दुबई स्थित व्यवसायी राजीव सक्सेना की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को चार दिन और बढ़ा दिया.
4 फरवरी 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: पटियाला हाउस कोर्ट ने व्यवसायी राजीव सक्सेना की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत को और चार दिन आगे धकेला
पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में आ गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर ने लोगों को सुन्न कर दिया. राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में आ गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर ने लोगों को सुन्न कर दिया. राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. घने कोहरे और ठंड की मार से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी जारी है. कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण आज भी कई ट्रेने लेट है. कोहरे का असर सिर्फ ट्रेन पर ही नहीं बल्कि फ्लाइट पर भी पड़ रहा है. दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण सोमवार को 27 ट्रेन देरी से चल रहीं हैं. पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की मार झेल रहा है जिसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है. 4 फरवरी 2019 की सभी बड़ी खबरें और मुख्य समाचार जानने के लिए हमारे साथ बने रहे
वहीं, एक ओर लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद मोदी पर तंज कसना तेज कर दिया है. रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में सीवर, नाली और सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे केजरीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए हिटलर तक कह दिया.
हालांकि, सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच रविवार शाम को शुरू हुई जंग अब पूरी तरह से मोदी बनाम विपक्ष में तब्दील हो चुकी है. चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जांच का मामला अब संघीय ढांचे पर चोट और बदले की राजनीति के आरोपों में तब्दील हो चुका है. आज सुबह दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक इसकी गूंज सुनाई देने वाली है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे तो संसद में विपक्ष मुद्दा उठाने को तैयार हैं. ममता बनर्जी के धरने पर लगभग पूरा विपक्ष एक साथ आ खड़ा हुआ है.