रामदास अठावले ने कहा, ' मुझे नहीं लगता कि बीजेपी रोटेशन पर आधारित सीएम पद के लिए सहमत होगी. अठावले ने आगे कहा कि, हालांकि उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को पांच साल के लिए दिया जा सकता है.'
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, ISIS सरगना अबु बक्र अल-बगदादी मारा गया: 27 अक्टूबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
हरियाणा में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री होने की बात कही थी. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
हरियाणा में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री होने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही दुष्यंत चौटाला भी उपमुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे. आज दिवाली के शुभ अवसर पर दोपहर 2 के बाद मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद की और दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
आज देशभर में दिवाली की धूम मची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली मनाने LoC पर जा सकते हैं. पीएम मोदी इस बार पाकिस्तान और चीन से लगे सिमाई इलाकों में तैनात भारतीय जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं. साथ ही वह जम्मू कश्मीर में LoC पर बनी आर्मी पोजिशन्स पर भी जा सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली दिवाली सियाचीन में जवानों के साथ मनाई थी.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से दिवाली की तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई जगह पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाई जा रही है. शासन और प्रशासन ने कुछ नियम भी बनाए हैं. तमिलनाडु में आतिशबाजी के लिए खास समय निर्धारित किया है, जिसके चलते सुबह सवेरे ही लोग पटाखे जलाते दिखे. नियमों के मुताबिक, दिवाली के दिन सुबह 6 से 7 और शाम 7 से 8 बजे के बीच ही आतिशबाजी करने की अनुमति है.
जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली के इस खास मौके पर खुशी और प्यार के साथ पर्व मनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने सुबह ट्वीट कर दिवाली क बधाई दी.