27 मार्च 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: BJD ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 36 प्रत्याशियों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 29 और पश्चिम बंगाल के 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है....

27 Mar, 15:34 (IST)

भारत द्वारा अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराए जाने की उपलब्धि पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल 3 देशों के पास थी.

मिशन शक्ति को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- पीएम मोदी की इजाजत के बाद 2014 में शुरू हुई प्रक्रिया

27 Mar, 15:34 (IST)

भारत द्वारा अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराए जाने की उपलब्धि पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल 3 देशों के पास थी.

मिशन शक्ति को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- पीएम मोदी की इजाजत के बाद 2014 में शुरू हुई प्रक्रिया

27 Mar, 15:09 (IST)

गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे. मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूं.

27 Mar, 14:48 (IST)

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, कहा- सुरक्षा के क्षेत्र बहुत बड़ा कदम

27 Mar, 14:14 (IST)

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुईं.

27 Mar, 13:38 (IST)
CPI ने बिहार, राजस्थान और बंगाल में 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की
27 Mar, 12:28 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- अंतरिक्ष महाशक्तियों में भारत बना चौथा देश 

27 Mar, 11:34 (IST)

पीएम मोदी ने किया ऐलान, कहा- आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा

27 Mar, 11:25 (IST)

अभिनेता और बीजेपी नेता रवि किसान ने कहा, "मैं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ूंगा लेकिन पार्टी यह तय करेगी कि कहां से."

Read more


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 29 और पश्चिम बंगाल के 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. यूपी की लिस्ट में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटें आपस में बदल दी गई हैं, वहीं कानपुर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर सत्यदेव सिंह पचौरी को मौका दिया गया है. आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद नेपाल सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सपा सांसद जया प्रदा को प्रत्याशी बनाया गया है. हालांकि आज दिल्ली में पूर्ण कैबिनेट की बैठक 11 बजे होनी है.

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सरकारी लेन-देन करने वाली सभी बैंक शाखाएं इस रविवार यानी 31 मार्च को खुली रहेंगी. केन्द्रीय बैंक ने इस संबंध में संबंधित बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है. दरअसल चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है, और इस दिन रविवार पड़ रहा है. इसलिए सरकारी लेन-देन वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का आदेश दिया गया है.

आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है, 'भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिए 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एण्ड अकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे. इस लिहाज से सभी एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली उनकी सभी शाखाओं को रविवार 31 मार्च 2019 को खुला रखा जाए.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड