1 Man Conned 50 Women For Marriage: एक शख्स ने 50 महिलाओं को बनाया शिकार, शादी के नाम पर जाल में फंसकर करता था ये काम

एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने देश भर में 50 से अधिक महिलाओं को वैवाहिक वेबसाइटों (Matrimonial Websites) पर दोस्ती करके उन्हें ठग लिया. शख्स ने इन महिलाओं के गहने तक चुरा लिए. इस शख्स ने हर बार नए-नए तरीकों से महिलाओं को अपने झांसे में फंसाया.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

जयपुर: एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने देश भर में 50 से अधिक महिलाओं को वैवाहिक वेबसाइटों (Matrimonial Websites) पर दोस्ती करके उन्हें ठग लिया. शख्स ने इन महिलाओं के गहने तक चुरा लिए. इस शख्स ने हर बार नए-नए तरीकों से महिलाओं को अपने झांसे में फंसाया. डीसीपी ज्ञान चंद यादव ने कहा कि सांगानेर थाने की एक टीम ने अंबाला निवासी सैयद शाह खावर अली को गिरफ्तार किया, लेकिन वह वर्तमान में नई दिल्ली में रह रहा है. Rajasthan: शख्स ने लड़कियों से की ‘The Kerala Story’ देखने की अपील, लोगों ने पकड़कर पीटा.

डीसीपी यादव ने बताया कि एक महिला ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि अली ने खुद को दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का एक प्रमुख वकील बताकर उससे मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर उससे दोस्ती की थी. आरोपी 27 अप्रैल को पीड़िता से मिलने जयपुर गया था.

वह महिला से मिला और उसके सोने के आभूषण और महंगी घड़ी चुराकर चला गया. महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी आरोपी से बातचीत शुरू हुई. पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसने पाया कि अली कोई साधारण चोर नहीं था, बल्कि वह बड़ा ठग था जो इस तरह के अपराधों को लंबे समय से अंजाम दे रहा था.

पुलिस ने बताया कि “हमारी प्राथमिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ने विभिन्न वैवाहिक वेबसाइटों पर अपनी प्रोफ़ाइल पोस्ट की थी. वह इन साइटों पर खुद को वकील या बिजनेस मैन बताता था. उसने अमीर महिलाओं को निशाना बनाया और उनसे मिलने के बहाने उनका कीमती सामान लेकर भाग गया."

जयपुर पुलिस ने कहा कि आरोपी ने एक महिला का यौन उत्पीड़न भी किया. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 2020 में एक वैवाहिक वेबसाइट पर दूल्हे की तलाश कर रही एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया. उसने एक होटल में महिला के साथ बलात्कार किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड