25000 Meat Shops Closed in MP: मध्य प्रदेश में मांस-मछली बेचने वाली 25 हजार दुकानें बंद, सीएम मोहन यादव ने लिया बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि पिछले 25 दिनों में राज्य में खुले स्थानों पर मांस और मछली बेचने वाली 25,000 दुकानें बंद की गई हैं.

(Photo : X)

उज्जैन, 7 जनवरी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि पिछले 25 दिनों में राज्य में खुले स्थानों पर मांस और मछली बेचने वाली 25,000 दुकानें बंद की गई हैं. मोहन यादव ने उज्जैन में 218 करोड़ रुपये की 187 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिया था कि खुले में मांस और मछली बेचने वाली दुकानों को हटाया जाना चाहिए. राज्य में इस तरह की करीब 25,000 दुकानें हटा दी गयी हैं.’’

उन्होंने कहा कि मप्र में विकास कार्य जारी रहेंगे और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा. पिछले साल 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद यादव ने राज्य में खुले स्थानों पर मांस और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार ‘महिला सशक्तीकरण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शहर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का जिक्र करते हुये कहा कि महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने 64 कलाएं सीखी थीं.

सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘‘उज्जैन वह स्थान है जहां से संघमित्रा और महेंद्र बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए श्रीलंका गए थे.’’ संघमित्रा सम्राट अशोक की बेटी थी, जबकि महेंद्र उनके पुत्र थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड