किंग्स इलेवन पंजाब ने RCB को 97 रन से हराया: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

24 Sep, 23:57 (IST)

किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 97 रनों से हरा दिया है. किंग्स इलेवन की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है.

24 Sep, 23:30 (IST)

असम में कोरोना वायरस के 2,091 नए केस सामने आए. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,65,582 हो गई है. जिसमें 1,32,709 रिकवरी, 608 मौतें और 32,262 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत कण्वा सरमा

24 Sep, 22:19 (IST)

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,74,266 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 1,59,700 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं. इस बीच, बिहार में जांच की संख्या बढ़ने के बाद रिकवरी रेट 91़ 64 फीसदी पहुंच गई है. बिहार में गुरुवार को 1,203 नए मामले सामने आए. फिलहाल राज्य में कोरोना के 13,687 सक्रिय मरीज हैं.

24 Sep, 22:08 (IST)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई पहुंची. NCB के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक ड्रग मामले के संबंध में, दीपिका पादुकोण को 26 सितंबर को जांच में शामिल होना है.

24 Sep, 22:05 (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार कृषि बिलों के समर्थन में उतरे उन्होंने कहा- इन बिलों को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं. ये बिल किसानों के हित में हैं.

24 Sep, 21:38 (IST)

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी अस्पताल से मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

24 Sep, 19:25 (IST)

गुरुवार यानि आज योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी से विधायक नंद गोपाल गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

24 Sep, 19:07 (IST)

जम्मू और कश्मीर में आज 1,104 नए COVID-19 मामले और 1,549 रिकवरी रिपोर्ट की गई, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 68,614 हो गए, जिसमें 48,079 रिकवरी और 1,084 मौतें शामिल हैं. सक्रिय मामले 19,451 हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार

24 Sep, 18:06 (IST)

कांग्रेस ने जनता को सपने दिखाए कि सिंधिया जी मुख्यमंत्री बनेंगे...लड़का दिखाया कोई और, संबंध तय किया किसी और से, घोड़ी पर बैठाया किसी और को, बारात जब लड़की के घर पहुंची तो फेरे करवा दिए किसी और के साथ, बोलो ये धोखा था या नहीं: अशोकनगर में म.प्र. CM शिवराज सिंह चौहान

24 Sep, 17:34 (IST)

मुंबई: NDPS मामले में रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.


 

Read more


गुजरात के सूरत में बीती रात तकरीबन 3 बजे ओएनजीसी गैस प्लांट में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि प्लांट में अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है, आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल अभी तक इस गैस प्लांट धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के तहत कई लोगों से संवाद करेंगे. इस फिटनेस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्टर मिलिंद सोमन के साथ और भी कई मशहूर लोगों से बातचीत करेंगे. पीएम मोदी इस कार्यक्रम का संबोधन दोपहर कार्यक्रम दोपहर 12 बजे करेंगे, साथ ही इसका www.pmindiawebcast.nic.in पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को समन भेजा है. आज से सभी को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा. आने वाले तीन दिनों में इन अभिनेत्रियों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3.13 लाख नए मामले दर्ज हुए और 6,289 मरीजों की जान चली गई, जबकि 2 लाख 78 हजार 615 लोग वायरस से ठीक भी हुए हैं. भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या  5,730,184, है जबकि इस संक्रमण के कारण अब तक 91,173 लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड