बिहार: पटना में मिठाई दुकानदार को आपसी विवाद में विरोधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

19 Aug, 23:56 (IST)

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाने के भूतनाथ इलाके में सरेशाम एक मिठाई दुकान के मालिक को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी. फायरिंग के बाद घायल अवस्था में दुकान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

19 Aug, 23:53 (IST)

कोरोना के झारखंड में बुधवार को 967 मरीज पाए गए. वहीं 9 की मौत है. जबकि 857 लोग ठीक हुए हैं

19 Aug, 23:43 (IST)

नोएडा के गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की स्टाफ ने रजिस्ट्रार पर शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस में शिकायत के बाद जांच के लिए टीम का गठन किया गया है.

19 Aug, 23:05 (IST)

केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए राज्य के सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र है.

19 Aug, 22:32 (IST)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर खत्म हुआ. सेना के जवानों ने घटना स्थल से चार चीनी ग्रेनेड के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.

19 Aug, 21:53 (IST)

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के गनीपुरा इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है.

19 Aug, 20:56 (IST)

अमृतसर में प्रकाश पर्व के मौके पर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ आतिशबाज़ी की गई.

19 Aug, 20:26 (IST)

कोरोना के कर्नाटक में बुधवार को 8,642 नए मरीज पाए गए. वहीं 126 लोगों की मौत हुई है.

19 Aug, 20:15 (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य परिवहन निगम को अंतर जिला बस सेवा को फिर शुरू करने की अनुमति दे दी है. राज्य ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल परब ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी

19 Aug, 20:13 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में बुधवार को 13,165 नए मरीज पाए गए, वहीं 13,165 लोगों की मौत हुई है. जबकि 9,011 लोगों इस महामारी से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं.

Read more


दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज (बुधवार) को फैसला सुनाएगा. शीर्ष अदालत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को बिहार से मुंबई स्थानांतरित करने की याचिका पर यह अहम फैसला करेगी. न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय सुबह 11 बजे फैसला सुनाएंगे. रिया द्वारा मामले को स्थानांतरित करने के लिए दायर की गई याचिका का बिहार सरकार और सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह विरोध कर रहे हैं। बिहार सरकार ने इस मामले में शीर्ष अदालत से कहा था कि 'राजनीतिक प्रभाव' की वजह से मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत के मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है और इसके साथ ही उसने इस मामले में बिहार पुलिस को भी कोई सहयोग नहीं दिया है.

केंद्र ने सीबीआई और ईडी से मामले की जांच के लिए शीर्ष अदालत की मंजूरी मांगी है। केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि बिहार सरकार द्वारा किए गए अनुरोध पर सीबीआई ने पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रिया ने लिखित तौर पर में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि पटना एफआईआर को एक जीरो एफआईआर माना जाना चाहिए और इसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर देना चाहिए.

इसके साथ ही रिया ने जोर देकर कहा है कि राजपूत के पिता ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि इस तरह के उदाहरण में अधिक से अधिक जो किया जा सकता है, वह यह है कि 'जीरो एफआईआर' के तौर पर दर्ज मामले को अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस स्टेशन को भेज दिया जाना चाहिए. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि रिया ने पहले ही मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और सीबीआई जांच पर भी यू-टर्न ले लिया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

सिंह के वकील ने दलील दी है कि रिया भी इस मामले की सीबीआई जांच चाहती थी, फिर वह अब इसके खिलाफ क्यों हैं?वहीं रिया का कहना है कि बिहार में जांच पूरी तरह से अवैध है और इस तरह की अवैध कार्यवाही को सीबीआई को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है.

केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी है कि यह सीबीआई जांच के लिए एक बिल्कुल उपयुक्त मामला है. मेहता ने सवाल किया कि मुंबई पुलिस ने 56 लोगों को कैसे बुलाया और उनके बयान दर्ज किए, क्योंकि वे पूछताछ की कार्यवाही के तहत ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने अदालत से कहा कि मुंबई पुलिस ने कभी भी जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की.

मेहता ने जोर देकर कहा कि ईडी ने पहले ही जांच शुरू कर दी है और एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा मामला दर्ज करने के बाद दूसरी केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) भी मामले में शामिल होनी चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना